March 16, 2026
#National

आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने क्यों दिया धन्यवाद, ईरान से 550 भारतीयों को निकालने से जुड़ा है मुद्दा

Jaishankar on Iran Crisis: आर्मेनिया सरकार और जनता को विदेश मंत्री जयशंकर ने धन्यवाद दिया। ईरान से 550 भारतीयों को निकालने में सहयोग करने पर उन्होंने ये बात कही। जयशंकर ने कहा कि मुश्किल समय में सहयोग के लिए शुक्रिया।

नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल के हमले की वजह से ईरान में हालात गंभीर बने हुए हैं। दूसरी ओर से तेहरान भी लगातार जवाबी एक्शन ले रहा। हालांकि, इस युद्ध के चलते कई भारतीय भी ईरान में फंसे हुए हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार और दूतावास अलर्ट मोड पर हैं। मध्य एशिया में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश लाने के लिए कोशिशें जारी हैं। इस बीच ईरान से 550 लोगों को निकाला गया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस संबंध में ट्वीट किया और भारतीयों को निकालने में मदद करने की वजह से आर्मेनिया सरकार और वहां की जनता को धन्यवाद दिया।

‘मुश्किल समय में सहयोग पर आर्मेनिया सरकार को धन्यवाद ‘

MEA जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग के लिए आर्मेनिया की सरकार और लोगों को धन्यवाद। इन चुनौतीपूर्ण समय में उनके सहयोग के लिए हम आभारी हैं। विदेश मंत्री ने बताया कि आर्मेनिया सरकार ने भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने में सहयोग दिया। इसका फायदा रेस्क्यू ऑपरेशन में हुआ।

पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रसेल्स में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से भी मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि इस वार्ता उनको बेहद खुशी हुई। विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस के साथ बातचीत में हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

जयशंकर ने बताया कहां-कहां हुई बात

जयशंकर ने कहा कि साइप्रस के विदेश मंत्री से बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों आदान-प्रदान किया गया। यूरोपियन यूनियन काउंसिल की अध्यक्षता करते हुए, मैं यूरोपीय संघ और भारत संबंधों को आगे बढ़ाने में साइप्रस के समर्थन की सराहना करता हूं।

सऊदी और UAE के विदेश मंत्रियों से भी चर्चा

इससे पहले ईरान में युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों से पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जयशंकर ने यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से फोन पर बातचीत की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *