जहीर पर सोनाक्षी सिन्हा को नहीं भरोसा, दिखाया- घर में घुसने से पहले का हाल, प्रैंकोफोबिया से जूझ रहीं
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से हैं जो अक्सर एक-दूसरे के साथ मजाक-मस्ती खूब किया करते हैं। अब आलम ये हो गया है कि सोनाक्षी को हमेशा ये डर रहता है कि उनके हसबैंड अगर कैमरे के साथ हैं तो कुछ न कुछ शरारत करने वाले हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा शरारती जोड़ियों में से एक हैं। ये दोनों एक-दूसरे के साथ मजाक करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस लगातार मजाक-मस्ती की वजह से सोनाक्षी के मन में एक हमेशा रहने वाला डर बैठ गया है। अब सोनाक्षी सिन्हा हर वक्त फूंक-फूंक कर कदम रखती हैं। यहां तक कि वो अपने घर के अंदर भी घुसने के लिए अच्छी तरह से मुआयना करके ही कदम अंदर बढ़ाती हैं।
सोनाक्षी हमेशा इस बात को लेकर टेंशन में रहती हैं कि उनके पति जहीर आगे क्या करने वाले हैं। सोनाक्षी ‘प्रैंकोफोबिया’ से जूज रही हैं, जो इस लेटेस्ट वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है। वो घर के अंदर आने से पहले काफी डरी हुई दिख रही हैं।
गेट पर ही रुक जाती हैं सोनाक्षी
इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में सोनाक्षी घर में एंट्री करती हुई दिख रही हैं, लेकिन वह गेट पर ही रुक जाती हैं, क्योंकि उन्हें कुछ गड़बड़ होने का शक होता है। यह देखकर कि जहीर ने कैमरा ऑन कर रखा है, वह डर रही हैं और उनसे पूछती भी हैं, ‘तुम क्या कर रहे हो?’, जिस पर जहीर जवाब देते हैं, ‘कुछ नहीं, बस अंदर आओ।’ पति की बात पर पूरी तरह से यकीन न होने पर सोनाक्षी बार-बार पूछती रहती हैं कि क्या कर रहे हो, और जहीर उन्हें यही कहते रहते हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया है।
सोनाक्षी को नहीं हो रहा जहीर की बातों पर भरोसा
इस दौरान दरवाजे पर खड़े-खड़े सोनाक्षी आसपास भी जल्दी से नजर दौड़ाती हैं, यह देखने के लिए कि सब ठीक है या नहीं। जब जहीर कहते हैं, ‘मुझ पर भरोसा करो’ लेकिन एक्ट्रेस साफ कर देती हैं कि उन्हें जहीर पर भरोसा नहीं है।
‘प्रैंकोफोबिया हो गया है यारा’
सोनाक्षी को इतना ज्यादा शक करते हुए देखकर जहीर जोर से हंस पड़ते हैं। कपल ने हाल ही में ये मजेदार वीडियो को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘प्रैंकोफोबिया हो गया है यारा।’
मजेदार केमिस्ट्री और नोकझोंक के वीडियो
एक-दूसरे के साथ अक्सर प्रैंक करने के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर सोशल मीडिया पर अपना रोमांटिक साइड भी दिखाते हैं। फरवरी में सोनाक्षी ने एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह जहीर के साथ कार में एक मजेदार गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही थीं। कपल आए दिन अपनी मजेदार केमिस्ट्री और नोकझोंक के वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
23 जून, 2024 को रचाई थी शादी
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून, 2024 को शादी कर ली। वहीं, प्रोफेशनल फ्रंट पर, सोनाक्षी आखिरी बार ‘जटाधारा’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सुधीर बाबू के साथ स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म 7 नवंबर, 2025 को हिंदी और तेलुगू, दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी।
English 























































































