March 16, 2026
#Crime

थाने के गेट पर बैठ गए लोग, दिल्ली के उत्तम नगर में हत्या के विरोध में जोरदार हंगामा, जानें पूरा मामला

होली की रात गुब्बारे के छीटें पड़ने पर तरुण की हत्या के मामले में परिवारवालों और उनके करीबियों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। यहां तक आरोपियों के घर के बाहर खड़ी बाइक में भी आग लगा दी।

नवीन निश्चल, नई दिल्ली: उत्तम नगर थाना इलाके में होली की रात गुब्बारे के रंग को लेकर हुई तरुण की हत्या के मामले में शुक्रवार शाम परिवार ने जमकर हंगमा किया। मृतक के पिता मेमराज और घायल चाचा रमेश उत्तम नगर थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में परिवार वाले, महिलाएं और सैकड़ों की संख्या में समर्थक आ गए।

आरोपियों के घर के बाहर लगाई बाइक में आग

पुलिस की कार्रवाई पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए नारेबाजी करने लगे। इनका कहना था कि जब तक पूरी कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक वो थाने से नहीं हटेंगे। ऊधर, आरोपियों के घर के सामान को निकालकर और उनकी एक बाइक को भीड़ ने आग लगा दिया। गली में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती चली गई और अचानक थाने के सामने से निकलते हुए नजफगढ़ रोड पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे द्वारका एसीपी

ऐसे में ट्रैफिक जाम लग गया। कुछ देर के लिए पुलिस के सामने भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग जमकर नारेबाजी करने लगे और बीच सड़क पर बैठ गए। इसी बीच डाबड़ी सब डिविजन का काम देख रहे द्वारका एसीपी किशोर रेवाला वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की टीम के साथ लोगों को हटाना शुरू किया। जाम में फंसी गाड़ियों को निकालना शुरू किया।

पुलिस थाने के बाहर किया हंगामा

ट्रैफिक खुलते ही बाकी पुलिसकर्मी भी पहुंचे और लोगों को हटाने के लिए खदेड़ना शुरू कर दिया। भीड़ को खदेड़ती हुई पुलिस की टीम अलग-अलग रास्तों से लोगों को हटाने में कामयाब हुई। उसके बाद फिर काफी लोग वापस थाने के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दिया।

क्या था पूरा मामला

गौरतलब है कि 7 साल की एक बच्ची के हाथ से छूटे गुब्बारे से निकले रंग के दूसरे समुदाय की महिला भड़क गई थीं। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और बच्ची के चाचा तरुण (26) की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गुरुवार को तरुण की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार और उनके जानकार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे पक्ष से पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। बताया गया है कि दोनों पक्षों से कुल 8 लोग घायल हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *