March 16, 2026
#Bihar

नीतीश के बाद बाहुबली ने कर द‍िया र‍िटायरमेंट का ऐलान, अनंत स‍िंह के बेटों की होगी पॉल‍िट‍िकल एंट्री

Anant Singh News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जेल से विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाला है। उन्होंने वोटिंग के बाद बड़ा ऐलान किया।

पटना: मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने के बाद बड़ा ऐलान किया। बाहुबली अनंत कुमार स‍िंह ने कहाल कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक महीने में जेल से बाहर आ जाएंगे। अनंत सिंह ने एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों के जीतने का दावा किया।

अनंत सिंह ने कहाव कि वे एक महीना में जेल से बाहर आ जाएंगे, समर्थक उदास नहीं हों। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। अनंत सिंह वोट डालने के बाद जेल वापस लौट गए। इससे पहले उन्होंने यह बात कही।

निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर भी जनता दल यूनाईटेड के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बड़े नेता तय करेंगे।

‘अब चुनाव हमारे बच्चे लड़ेंगे’

अनंत सिंह ने कहा कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब मैं अगला चुनाव नहीं लडूंगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बाल बच्चे अब चुनाव लड़ेंगे। उनसे जब यह पूछा गया कि निशांत कुमार और तेजस्वी यादव में से से आपको कौन सा युवा नेता अच्छा लगता है, तो वे चुप्पी साधे रहे।

नीतीश जहां जाना चाहेंगे, जाएंगे

इससे पहले अनंत सिंह ने पत्रकारों के नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के सवाल के जवाब में कहा कि ”वे जहां जाना चाहेंगे जाएंगे।” उन्होंने निशांत कुमार के राजनीति में आने के बारे में सवाल पर कहा कि ”सब अच्छा होगा।” नीतीश कुमार के बाद कौन मुख्यमंत्री होगा? अनंत सिंह ने इस सवाल पर कहा, “ये तो हमें नहीं पता लेकिन जो भी होगा उसका फैसला नीतीश कुमार निर्णय लेंगे।”

बेऊर जेल में बंद हैं अनंत सिंह

बिहर की बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह को पटना की एमपी-एमएलए अदालत ने राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की इजाजत दी थी। अनंत सिंह की राज्यसभा चुनाव में मतदान की अनुमति देने की याचिका एमपी एमएलए विशेष कोर्ट में दायर की गई थी।अनंत सिंह के वकील की ओर से दायर की गई इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था और उन्हें मतदान करने की इजाजत दे दी थी।

बाहुबली एमएमए का वोट NDA के लिए अहम

अदालत की इजाजत पर अनंत सिंह आज पुलिस के साथ वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्हें वापस जेल ले जाया गया। अनंत सिंह मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेल में कैद हैं। दुलारचंद की हत्या बिहार में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी। वे बिहार की बेऊर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह को आज मतदान के लिए पुलिस की सुरक्षा में विधानसभा ले जाया गया। उन्होंने जैसे ही मतदान किया, उन्हें वापस जेल ले जाया गया। जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह का वोट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। इस चुनाव में हार-जीत एक वोट से भी हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *