March 16, 2026
#National

संसद परिसर में बिना पास वाली गाड़ी की एंट्री से हड़कंप, बूम बैरियर हुए एक्टिव, सिक्योरिटी अलर्ट

Parliament Security Alert: संसद में बजट सत्र के दूसरा फेज में उस समय हंगामा मच गया जब एक गाड़ी आई कैंपस में आ गई, जिसमें पास नहीं था। गाड़ी के आते ही बूम बैरियर एक्टिव हुए। सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट थी। इस बीच सुरक्षा में तैनात लोगों ने बताया कि हवा की वजह से बैरियर हिला और बूम बैरियर एक्टिव हो गए।

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज चल रहा है। सोमवार को लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारु रूप से चली। इस बीच संसद परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब पर्लियामेंट कैंपस में एक गाड़ी आई जिसमें पास नहीं था। इसके बाद वहां सायरन से हड़कंप मच गया। तुरंत ही बूम बैरियर एक्टिव हुए। इसके बाद सिक्योरिटी व्यवस्था और अलर्ट हो गई। सुरक्षा में लगे लोगों ने बताया कि हवा की वजह से बैरियर हिला और बूम बैरियर एक्टिव हो गए।

संसद में बिना वाली गाड़ी से हड़कंप

पूरा मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही थी। इसी दौरान संसद परिसर में बिना पास वाली गाड़ी नजर आई। जैसे ही सूचना सुरक्षाकर्मियों को हुई हंगामा मच गया। सवाल यही कि बिना पास के ये गाड़ी संसद परिसर तक पहुंची कैसे। सूचना मिलते ही अलर्ट सिक्योरिटी ने गाड़ी को रोक लिया। तलाशी अभियान तेज किया।

हवा में एक्टिव हुए बूम बैरियर

हालांकि, जल्द ही पड़ताल में पता चला कि टेंशन वाली कोई बात नहीं थी। तेज हवा की वजह से बूम बैरियर एक्टिव हुए थे। वहीं बिना पास वाली गाड़ी को लेकर पड़ताल जारी है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि गाड़ी किसकी थी। क्यों ये बिना पास के संसद परिसर में पहुंची थी।

सिक्योरिटी अलर्ट हुई

पहले से सिक्योरिटी अलर्ट था। ऐसे में संसद में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। गाड़ी की एंट्री के बाद बूम बैरियर एक्टिव हो गए। संसद की सुरक्षा में तैनात एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *