March 16, 2026
#Crime

दिल्ली कैंट में चलती ट्रेन से यात्री को खींचा नीचे, चाकू की नोक पर लूटपाट

राजधानी दिल्ली के दिल्ली कैंट और शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के बीच चाकू की नोक पर लूट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किसी को लूटने के मकसद से बदमाश चलती ट्रेन में चढ़ गए। लूट करने के बाद पीड़ित को ट्रेन से नीचे फेंक दिया

नई दिल्ली: दिल्ली कैंट और शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशों के हौसले बुलंद है। यहां एक चलती ट्रेन में लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने न केवल एक यात्री से लूटपाट की, बल्कि उसे चलती ट्रेन से नीचे भी फेंक दिया। इस हादसे में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वॉश बेसिन पर हाथ धोते समय बोला हमला

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो कराला के शिव विहार इलाके में रहते हैं। कृष्ण कुमार 13 मार्च की सुबह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से दिल्ली लौट रहे थे। वह ललितपुर से पठानकोट एक्सप्रेस में सवार हुए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब ट्रेन दिल्ली कैंट और शकूरबस्ती के बीच रामपुरा अंडरपास के पास पहुंची, तो ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई।

चलती ट्रेन पर चढ़ गए युवक

कृष्ण कुमार उस वक्त कोच के दरवाजे के पास वॉश बेसिन पर हाथ मुंह धो रहे थे। इसी दौरान दो युवक चलती ट्रेन पर चढ़ गए और अचानक कृष्ण कुमार के कंधे पर टंगे बैग को झपट्टा मारकर खीचने लगे। इससे कृष्ण अपना संतुलन खो बैठे और बदमाशों के साथ ही ट्रेन से नीचे गिर गए।

बदमाशों की तलाश में पुलिस

वारदात के बाद पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कृष्ण को जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों की संख्या 5 से 6 थी। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान की जा रही है।

जमीन पर गिरते ही साथियों संग घेरा

ट्रेन से गिरने के कारण कृष्ण कुमार के हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटे आई। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाकर दोबारा ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वहां पहले से मौजूद बदमाशो के अन्य साथियों ने उन्हे घेर लिया। बदमाशो ने उन्हे जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *