ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, 25000 वोल्ट की चपेट में आने से हुआ धमाका और शरीर में लगी आग
Ranchi train accident-रांची रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन की छत पर चढ़ गया, लेकिन 25,000 वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और उसका शरीर आग की लपटों में घिर गया।
रांचीः रांची रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई। स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ( होली स्पेशल ट्रेन) की छत पर यात्रा कर रहा एक युवक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया।
25000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक गंभीर बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।
जोरदार धमाके के साथ शरीर में आग लगी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। लोगों ने बताया कि युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ उसका शरीर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। युवक के हाईटेंशन तार की चपेट में आने के साथ जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते युवक के शरीर में आग लग गए।
यात्रियों में दहशत फैल गई
इस भयावह दृश्य को देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरे प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद सभी लोग घबराकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। इस दौरान लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी।
युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
घटना की सूचना मिलते हैं रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घायल युवक को नीचे उतरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस घटना से युवक की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है।
ट्रेन की छत पर चढ़ना रेलवे एक्ट के तहत अपराध
इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों को कहना है कि स्टेशन स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
दूसरी तरफ ट्रेन की छत पर चढ़ना बेहद खतरनाक होता है और ऐसा करना भारतीय रेलवे एक्ट के तहत अपराध भी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर में 25000 वोल्ट का खतरनाक करंट होता है जो छूने या करीब आने पर भी जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में इस तरह की घटना के लिए व्यक्ति के लिए खतरनाक है और इससे रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ता है।
English 






















































































